फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six patients died due to fever and dengue in Shahjahanpur

Shahjahanpur: पुवायां में बुखार से चार लोगों ने दम तोड़ा, तिलहर-मिर्जापुर में डेंगू से दो मरीजों की मौत

Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

पुवायां में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं डेंगू से तिलहर में युवक और मिर्जापुर में महिला की मौत हो गई। इसके अलावा वायरल बुखार के चलते मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर मारामारी मची है।

विज्ञापन
Six patients died due to fever and dengue in Shahjahanpur
कांट सीएचसी में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पुवायां में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं डेंगू से तिलहर में युवक और मिर्जापुर में महिला की मौत हो गई। इसके अलावा वायरल बुखार के चलते मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर मारामारी मची है। एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं ओपीडी में हर दिन 1500 से अधिक नए मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पुवायां के गांव नाहिल में बुखार से दो और गांव टेहरी में एक बच्चे की मौत हो गई है। धारा में भी एक युवक की मौत बुखार से हुई है। नाहिल निवासी रामलखन की पत्नी 38 वर्षीय शिल्पी को दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक झोलाछाप से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव के ही रामदत्त मिश्र की पत्नी 45 वर्षीय ममता देवी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उनको पुवायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को परिजन ममता देवी को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस का अजब कारनामा: कोर्ट ने कहा- इंस्पेक्टर को नहीं कानून की जानकारी, कैसे चला रहे थाना; सीओ समेत किया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव टेहरी निवासी धीरेंद्र तिवारी के नौ वर्षीय पुत्र जय तिवारी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जय का शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को जय तिवारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धीरेंद्र तिवारी भी बुखार से पीड़ित हैं और वह भी शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अन्य मामले में गांव धारा निवासी पुत्तूलाल के 22 वर्षीय पुत्र सूरज को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। गांव के ही झोलाछाप से सूरज का इलाज कराया गया। फायदा नहीं होने पर गांव नवाबपुर गंगा के एक बंगाली डॉक्टर से इलाज कराया गया। बुधवार रात सूरज की मौत हो गई।

मिर्जापुर में भी बुखार ने ली जान 
मिर्जापुर क्षेत्र के ढाईगांव में मनोज शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी अनुपमा शर्मा की तेज बुखार से फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी गांव में समाजसेवी रिजवान अहमद की पत्नी गुलाफ्शां की डेंगू से मौत हो चुकी है। ढाईगांव में सफाई की व्यवस्था बेहद लचर है। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां कीचड़ से पटी पड़ीं हैं।

तिलहर के मोहल्ला कांकड़ निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद हसीन को एक पखवाड़े से बुखार आ रहा था। इसका लगातार तिलहर में इलाज चलता रहा। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे डेंगू बता रहे थे।

9515 मरीजों का किया उपचार
सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को मलेरिया का एक रोगी मिला है। स्वास्थ्य इकाइयों पर 9512 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 1811 मरीजों की स्क्रीनिंग में एक मलेरिया का रोगी मिला। इसके अतिरिक्त 19 मरीजों को रेफर किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने बताया कि अक्तूबर माह में 9657 घरों की जांच की गई। जिसमें 1556 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।

डीएम ने किया औचक निरीक्षण 
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटिया टोला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से भी वार्ता की और तैनात फार्मासिस्ट से दवाई के विषय में भी जानकारी ली। पीएचसी कटियाटोला के निरीक्षण के दौरान डीएम ने डॉ. ललतेश कुमार से प्रतिदिन आने वाले मरीजो की संख्या की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों को पीएचसी पर परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी सही मिली। डीएम ने डॉ.ललतेश की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed