फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people died in road accidents

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accidents
कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में जनसेवा केंद्र के संचालक के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मदनापुर में सोमवार शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए परौर थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी बाइक सवार 50 वर्षीय खेमकरन की देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एक जनसेवा केंद्र के संचालक के पिता थे।
परिजनों ने बताया कि खेमकरन सोमवार की शाम तिलहर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज से अपने छोटे बेटे पुष्पेंद्र के साथ दवा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह मदनापुर थाना क्षेत्र में एक पंप के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में खेमकरन को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ओमवती गुमसुम हो गई हैं। मृतक का बड़ा बेटा ओमेंद्र कुशवाहा जनसेवा केंद्र संचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऑटो की टक्कर लगने से बाइक से गिरी महिला की जान गई
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम अजीजगंज बाजार के पास हुए सड़क हादसे में जलालाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी 45 वर्षीय कांति देवी की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि शहर की एक रिश्तेदारी में दावत थी। इसी सिलसिले में सोमवार की सुबह कांति अपने मायके लालपुर आईं थीं। शाम को वह अपने भाई के साथ बाइक से सामान की खरीदारी करने के लिए अजीजगंज बाजार आईं। वापसी में उनके हाथ में झूला था। इस बीच बाइक ऑटो से टकरा गई।
झूला ऑटो में फंसने से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। तुरंत उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
--
हादसे में घायल कांवड़िये ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

कलान। पटना देवकली के शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर रविवार की रात लौटते वक्त हादसे में गंभीर रूप से घायल फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी अशोक (40 वर्ष) की सामवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के वक्त अशोक अपने साथी लकी के साथ शिव मंदिर से लौटकर ससुराल सिसैया नगला जा रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनपुर गांव के पास डाक कांवड़ लेकर जा रहे गुंदौरा दाउदपुर निवासी अंकित की बाइक उनसे टकरा गई। अशोक व लकी को पीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद रेफर किया गया। वहां लाभ नहीं होने पर अशोक को उनके घरवाले सोमवार की रात कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। अशोक अपने पीछे पत्नी सरस्वती, पुत्र आकाश, रोहित और सुमित को छोड़ गए हैं। संवाद
--
बाराबंकी में शाहजहांपुर के ट्रक चालक की मौत

रोजा। लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर सोमवार को देर रात हुए हादसे में क्षेत्र के गांव निवाजपुर के ट्रक चालक संदीप सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई और गांव के दो अन्य लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम हो गया। निवाजपुर के रामकुमार ने बताया कि पुत्र संदीप सोमवार को ट्रक में माल लोड कर शाहजहांपुर आ रहा था। रास्ते में टायर पंक्चर होने पर वह स्टेपनी बदलने लगा। उसके पास गांव के दूसरे ट्रक चालक प्रतिपाल और हेल्पर बाबा भी मौजूद थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। संदीप का शव घर आने पर उसकी पत्नी समेत दोनों बच्चे बिलख उठे। संवाद
--
निजी बस की टक्कर से मिनी ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर संडाखास गांव के पास सोमवार की रात बीसलपुर की ओर से आ रही निजी यात्री बस सामने से आए मिनी ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि बस खाली थी। हादसे के बाद मिनी ट्रक पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा।
निगोही-बिलसंडा मार्ग पर भटिउरा पृथ्वीपुर गांव के पास स्थित एक वाइन फैक्टरी से बियर लेकर मिनी ट्रक गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। चालक समीर रात करीब नौ बजे हाईवे पर संडा खास गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस मिनी ट्रक से टकरा गई। मिनी ट्रक खाई में पलट जाने से चालक समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगीं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर मिनी ट्रक के चालक को निगोही सीएचसी पर भेजा। वहां उसकी हालत गंभीर देख उसे उसके घरवाले इलाज के लिए मेरठ लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
--

हाईवे पर पिकअप से टकराई कार, बाल-बाल बचे कांवड़िये
तिलहर। हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की कार मंगलवार को दोपहर लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहा वाले ओवरब्रिज पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार कांवड़िये बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हाईवे पर जाम लग गया।
कार पर बिहार के जिला गोपालगंज के विजयपुर थानातंर्गत मिश्राखुर्द गांव के चिंटू, राजेश, नीरज, जुगेश, बबलू, संदेश और रवि सवार थे। चिंटू ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पहले अयोध्या गए। वहां रामलला के दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन रास्ते मेंं हादसा हो गया। पिकअप चालक भोजीपुरा थानांतर्गत गांव मौलागढ़ निवासी आबिद ने बताया कि वह पिकअप में केला भरकर रोजा मंडी ले जा रहे थे।
हादसे के दौरान हाईवे की दो लेन पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहने से बरेली से शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। संवाद
--
हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आकर ट्रक चालक घायल

तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को तड़के एक ढाबे के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कंटेनर टकरा गया। हादसे में मोहाली (पंजाब) निवासी ट्रक चालक मनप्रीत घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर लेकर उसका चालक भाग गया। मनप्रीत ने पुलिस को बताया कि पंजाब से अंडे लेकर झारखंड जा रहा था। संवाद
--
बाइक चालक की गर्दन में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी सरिया
जैतीपुर। पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास मंगलवार को दोपहर यहां से सरिया लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली में एक बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक चला रहे हथौड़ा बुजुर्ग निवासी जान मोहम्मद की गर्दन में सरिया आर-पार हो गई।
मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर उसका चालक भाग चुका था। पुलिस ने बाइक चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने जान मोहम्मद को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर ट्राली करकौर गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। खास यह है कि सरिया लेकर जा रही ट्रॉली के पीछे कोई संकेतक अथवा लाल कपड़ा नहीं लगा था। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कर रही है। संवाद

--
फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक खराब होने से एक घंटा लगा जाम
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार को दोपहर सोलह टायरा ट्रक पीछे हटाए जाने के दौरान अचानक खराब हो गया। इससे डिवाइडर के एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई। इस वजह से करीब एक घंटा तक एक ही साइड से वाहनों का आवागमन होने से जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में गंगाजल लेने घटिया घाट ओर कांवड़ चढ़ाने मदनापुर के फिरोजपुर गांव के शिव धाम जाने वाले कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां इसी हाईवे से होकर गुजरती हैं। ट्रक की मरम्मत होने तक वाहन चालक व अन्य राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे। संवाद

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

कांती देवी का फाइल फोट। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed