फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people die in road accidents

हादसों में चार लोगों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four people die in road accidents
सड़क हादसे - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 अलग-अलग स्थानों पर हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

थाना कांट के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी 15 वर्षीय वीरू पुत्र छोटे अपने साथी मोहल्ला पट्टी निवासी राहुल पुत्र धनीराम के साथ सोमवार दोपहर बाइक से जलालाबाद रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहा था। दोपहर 12 बजे दोनों जलालाबाद क्षेत्र में उबरिया मंदिर के पास पहुंचे, तभी जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी शैलेश भी बाइक से आ गया। दोनों की बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इससे तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वीरू और राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि नाजुक हालत में शैलेश को बरेली रेफर दिया गया। 

उधर, थाना कलान क्षेत्र में जखिया गांव के पास शाम को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में कलान क्षेत्र के गांव झखरैली निवासी 25 वर्षीय रामसेवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पर बैठे यादराम, सुरजीत और अरविंद तथा दूसरी बाइक पर सवार म्याऊ निवासी शैलेंद्र कुमार घायल हो गए। शैलेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया है। थाना मदनापुर के गांव अमरोला निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार सोमवार को रंग खेलने के बाद शाम को अपने गांव के ही 21 वर्षीय सूरज के साथ थाना जैतीपुर के गांव कोठा में अपनी बहन गिरिजा के घर जा रहे थे। शाम छह बजे कटरा-जलालाबाद रोड पर नगरिया गांव के पास हादसे में आनंद कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed