फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants of Pankhiya gang arrested in encounter in shahjahanpur news in hindi

Encounter In Shahjahanpur: मुठभेड़ में पंखिया गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके हैं वारदातें

Tue, 23 Aug 2022 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 12:43 AM IST
सार

आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर, असलहे आदि बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की हैं।

विज्ञापन
Four miscreants of Pankhiya gang arrested in encounter in shahjahanpur news in hindi
शाहजहांपुर में सदर पुलिस की गिरफ्त में पंखिया गिरोह के सदस्य - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

शाहजहांपुर में एसओजी और सदर पुलिस ने मोहल्ला ककराकलां के बाग में मुठभेड़ के दौरान पंखिया गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, असलहे आदि बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

रविवार रात मुखबिर की सूचना पर ककराकलां मोहल्ले के दक्षिण दिशा स्थित आम के बाग में एसओजी व सदर पुलिस ने घेराबंदी की। आहट होने पर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों को दबोचकर थाने लाकर पूछताछ की। उनके पास से सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल, तमंचा आदि बरामद किया। पुलिस ने मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव पंखा खेड़ा निवासी रजिश खां, बदायूं के थाना उसहैत के ग्राम जटा निवासी मितलासी, बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी यशपाल और थाना हजरतपुर के ग्राम गढिय़ा हज्जामपुर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि गैंग में मिदरी, साजिद उर्फ कालू, बबलू एवं नसीम निवासी पंखाखेड़ा थाना मदनापुर व तकरीम उर्फ बड्डा निवासी कादरचौक जिला बदायूं, शमीम निवासी गढ़िया थाना हजरतपुर जिला बदायूं भी शामिल हैं। चोरियों में इनके साथ रहे बबलू व नसीम करीब दस दिन पहले मदनापुर में पकड़े गए थे जो जिला जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

गोरखपुर, कुशीनगर और एटा में भी कीं चोरियां
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एसपी सिटी ने बताया कि चोरों के गैंग ने तीन अगस्त की रात एटा जिले के गांव गढ़िया जगन्नाथ में मकान में चोरी की थी। 30 मई को गोरखपुर व कुशीनगर, 31 जून को ग्राम किन्नूभार, दो जून को गोरखपुर के गांव डोहरिया वासुदेव में चोरी की। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्य साजिद उर्फ कालू, मिदरी, शामीन व तकरीम फरार हैं। इनकी तलाश में टीम लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed