{"_id":"68fd22d19bcb9e88e9094f09","slug":"four-injured-in-clash-and-aerial-firing-at-tilak-ceremony-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155943-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलक समारोह में मारपीट और हवाई फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलक समारोह में मारपीट और हवाई फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन
कलान। ग्राम गंगोरा के मजरे अजीत नगला में शनिवार की रात तिलक समारोह में मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात राजू यादव के पुत्र आशीष यादव का तिलक था। दावत के दौरान गांव के ही अमरपाल सिंह यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों के साथ तिलक समारोह में गाली-गलौज की। हवाई फायरिंग करते हुए शरद, संजीव, गीता, प्रीति को लाठी-डंडों से पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए।
सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र को सूचना दी। तत्काल हलका इंचार्ज यशपाल सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तिलक समारोह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद