फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four including two children injured in tiger attack in Khutar

Shahjahanpur News: खुटार में बाघ के हमले से दो बच्चों सहित चार घायल

Sun, 24 Mar 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Four including two children injured in tiger attack in Khutar
खुटार। शनिवार शाम एक ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद झोपड़ी में बैठे परिवार के लोगों पर बाघ ने घुसकर हमला कर दिया। शूर होने पर बाघ भाग निकला। हमले में घायल दो बच्चो सहित चार लोगों को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव सौंफ़री निवासी 35 वर्षीय बबलू खुटार कसबे के गोला रोड बाईपास पर एक ईंट भट्ठे पर परिवार सहित काम करता है। शनिवार को दिन में काम करने के बाद शाम को वह भट्ठे पर बनी झोपड़ी में परिजनों के साथ बैठा था। रात नौ बजे के बाद अचानक एक बाघ ने झोपड़ी में घुसकर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पास में रहने वाले अन्य श्रमिक भी दौड़े तो बाघ मौके से चला गया। बाघ के हमले में बबलू, उनका 11 वर्षीय पुत्र निहाल, नौ वर्षीय पुत्र रेहान और सास नेशनजहाँ मामूली रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टर अंकित वर्मा ने बताया कि घायलों के हाथों पर जंगली जानवर के पंजे के निशान है। वहीं वनकर्मी बाघ नहीं किसी दूसरे जानवर के हमले की बात कह रहे हैं लेकिन भट्ठे पर काम करने वालों के और घायलों के अनुसार हमला करने वाला बाघ ही था।
विज्ञापन

-------
सूचना मिली थी। वनकर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। मैं भी पहुंच रहा हूं। बाघ नहीं किसी दूसरे जंगली जानवर ने हमला किया है। बाकी जानकारी मौके पर पहुंच कर जांच के बाद ही पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज श्रीवास्तव वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed