फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four heavy trucks filled with ballast ran on Kolaghat bridge

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर दौड़ाए गिट्टी से भरे चार वजनी ट्रक

Sun, 22 Sep 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Four heavy trucks filled with ballast ran on Kolaghat bridge
कोलाघाट पुल से निकलते लोडेड ट्रक। संवाद
जलालाबाद/मिर्जापुर। करीब तीन साल पहले पिलर धंसने से क्षतिग्रस्त हुए कोलाघाट पुल पर शनिवार को पहली बार गिट्टी से भरे 28-28 टन वजनी चार ट्रक पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ाए गए। बीएचयू से संबद्ध आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम ने पुल के सभी पिलर की भार वहन क्षमता का आकलन किया। अभी तीन पिलर की अलग-अलग भार वहन क्षमता की जांच सहित अन्य कई कार्य अभी शेष हैं।
विज्ञापन

1800 मीटर लंबा पुल 61 पिलर पर बनाया गया था। नवंबर 2021 में पुल टूट जाने पर उस हिस्से का पुनर्निर्माण होने पर सेतु निगम ने पुल को मजबूती देने के लिए वहां एक पिलर बढ़ा दिया था। इस तरह पुल के 62 पिलर की भार वहन क्षमता जांची जानी है। पुल के बीच वाले हिस्से के तीन पिलर बाढ़ में डूबे हैं। इससे उनकी जांच का काम रोक दिया गया था। इसी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आईआईटी की टीम ने शनिवार को पुल के दोनों छोर से दो-दो ट्रक कई बार दौड़ाकर सभी पिलर की मजबूती परखी। पुल पर ट्रक दौड़ाए जाने के दौरान वहां यह नजारा देखने वालों का मजमा लग गया।
विज्ञापन

अभी पुल की जांच से संबंधित कई अन्य प्रक्रियाएं पूरी होनी शेष हैं। इससे तय सीमा से अधिक दिनों का समय लगने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। जांच टीम के इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर अश्विनी कुमार ने बताया कि रविवार से पुल के सभी स्पैन में वाइब्रेशन अर्थात कंपन की जांच शुरू होगी। इसके लिए पुल के निचले हिस्से में बल्लियों के सहारे पाड़ बनाने का काम शुरू होगा। पुल के सभी स्पैन की खिंचाव क्षमता की भी जांच होनी है। बताया कि यह सभी कार्य साेमवार तक किए जाने हैं, लेकिन सभी जांचें दिन में होने से इसमें थोड़ा ज्यादा वक्त भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed