फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four days have passed, but the youth found dead in the under-construction colony has not been identified.

Shahjahanpur News: चार दिन बीते, नहीं हुई निर्माणाधीन कॉलोनी में मृत मिले युवक की पहचान

Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four days have passed, but the youth found dead in the under-construction colony has not been identified.
तिलहर। हाईवे पर खानपुर गांव स्थित नवनिर्मित श्याम वाटिका कॉलोनी में युवक की हुई मौत के मामले में चार दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार की रात कॉलोनी में घुसे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि चौकीदार ने युवक को पीटकर खंभे से बांध दिया है। मंगलवार देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हृदयघात से होने की पुष्टि हुई थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या के आरोपी चौकीदार दिनेश निवासी राईखेड़ा व जितेंद्र सिंह निवासी गांव खानपुर को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। टीम को भेजकर हाईवे किनारे होटलों-ढाबों पर भी फोटो दिखाकर पता लगाया गया है। अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed