फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four arrested including owner of transport company for manager murder case in shahjahanpur

मैनेजर हत्याकांड: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत चार गिरफ्तार, आरोपियों पर होगी रासुका की कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने कंपनी मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी और व्यापारी नेता फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Four arrested including owner of transport company for manager murder case in shahjahanpur
मैनेजर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला अजीजगंज निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कन्हैया हौजरी का मालिक और व्यापारी नेता नीरज गुप्ता फरार हैं। आईजी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एनएसए या गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आरोपियों से पूछताछ की। कपड़े के नग चोरी होने के शक में 11 अप्रैल को शिवम की कन्हैया हौजरी में खंभे से बांधकर पिटाई की गई थी। पिटाई से शिवम की मौत हो गई थी। उस दिन व्यापारी नीरज गुप्ता ने करंट लगने से मौत होना बताया था। शव पर चोटों के निशान मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन

मृतक के पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। बुधवार को उसके पिता अधीश जौहरी की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी, कुणाल अरोरा, शिवम गुप्ता, केशव और नीरज गुप्ता के एकाउंटेंट समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को आईजी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड के आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी, शिवम गुप्ता, गोविंद गुप्ता व राघव गुप्ता को कैंटोमेंट क्षेत्र वीर अब्दुल हमीद चौक यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी, डीवीआर का हार्ड डिस्क आदि बरामद किया है।

संबंधित खबर- मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही

आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed