फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four animals died after being hit by Chandigarh Superfast near Bilpur

Shahjahanpur News: बिलपुर के पास चंडीगढ़ सुपरफास्ट की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत

Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four animals died after being hit by Chandigarh Superfast near Bilpur
बरेली। बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट की चपेट में आने से चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। तड़के तीन बजे हुए हादसे के बाद ट्रेन 30 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इस वजह से पीछे आने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण भी ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। विशेष ट्रेनों ने ज्यादा इंतजार कराया।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा है। 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट बरेली कैंट से वाया चंदौसी होते हुए निकलती है। यह ट्रेन जंक्शन पर नहीं आती। इस ट्रेन की चपेट में पशुओं का झुंड आने के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार हुई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा बारिश व अन्य कारणों से बृहस्पतिवार को 03222 ऊधमपुर-राजगीर विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी विशेष ट्रेन ने दो घंटे इंतजार कराया। 05301 मऊ-अंबाला विशेष ट्रेन चार और 03312 चंडीगढ़-दरभंगा विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई।नियमित ट्रेनों में 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed