{"_id":"6a78b941fd7bd028e20771cd","slug":"four-accused-including-a-father-and-his-sons-arrested-and-sent-to-jail-in-connection-with-umeshs-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181316-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उमेश की हत्या में नामजद पिता-पुत्रों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उमेश की हत्या में नामजद पिता-पुत्रों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
तिलहर। नबियापुर गांव के उमेश की हत्या में नामजद कराए गए गांव के ही राममूर्ति सहित उसके पुत्रों देवेंद्र, प्रेमचंद्र और सत्यभान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में हाजिर किए जाने पर वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
उमेश का शव बुधवार शाम गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने उमेश के भाई सर्वेश की तहरीर पर जेल भेजे गए चारों आरोपियों समेत राममूर्ति के पुत्र अशोक के खिलाफ भी हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। अशोक की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज उमेश के परिजनों ने रटा पुल पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया था। विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया और इसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि उमेश की हत्या के आरोप में पिता और उनके तीन पुत्रों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ के अनुसार अशोक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद