फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four accused, including a couple, have been named in the case of assault on a woman.

Shahjahanpur News: महिला से मारपीट के मामले में दंपती समेत चार आरोपी नामजद

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four accused, including a couple, have been named in the case of assault on a woman.
तिलहर। मरक्का गौंटिया गांव में गत सप्ताह जमीन विवाद को लेकर गांव की महिला श्याम काली, उनके पुत्र जोगेंद्र और पुत्री रामश्री को पीटकर घायल कर दिए जाने में पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

श्याम काली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव में एक बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल-खारिज होने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जमीन की रंजिश में गत 19 अप्रैल की शाम बाबूपुर गांव के अजय, उसकी पत्नी शोभा, पुत्र विजय और अजय के साथी ओमकार ने उनके घर आकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडों से हमलावर हो गए। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र जोगेंद्र और पुत्री रामश्री को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed