फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Foundation stone of 1.06 crore schemes in Kalan

नगर पंचायत कलान में एक करोड़ छह लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of 1.06 crore schemes in Kalan
नगर पंचायत कलान की विकास योजनाओं का शिलान्यास करते जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
कलान। नगर पंचायत कलान के प्रथम विकास कार्य योजनाओं का शिलान्यास बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने नारियल फोड़ने के साथ फीता काटा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि योगी सरकार में कलान को नगर पंचायत का दर्जा मिला था, अब 15 विकास कार्य योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सामुदायिक शौचालय, मुख्य सप्ताहिक बाजार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। नगर पंचायत के नौ सरकारी हैंडपंप रीबोर कराए जाएंगे। 12 इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कर नाली निर्माण बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि प्रथम चरण में कुल एक करोड़, छह लाख रुपये कि विकास कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। नगर पंचायत कलान के नागरिकों के लिए 2500 आवासों की व्यवस्था की गई है। इसी तरह से बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर दोनों तरफ नालों का निर्माण, नगर पंचायत में स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने एक पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कलान अंगद गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कलान को आदर्श नगर पंचायत बनाने का लक्ष्य जल्द ही साकार होगा। उन्होंने स्वच्छता अपनाने की अपील भी की है।
इस मौके पर तहसीलदार कलान दुर्गेश यादव, प्रभारी चिकित्सक दिनेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कलान जग नारायण पांडे, ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता, पूर्व प्रधान रामगोपाल वर्मा, शिक्षक नेता संजय सिंह, भाजपा जिला महासचिव अनिल गुप्ता, संजय सिंह, मंजू सिंह, सविता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

जनता दरबार में सुनी समस्याएं
कार्यक्रम स्थल पर विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनीं और उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। मोहनपुर कलुआपुर के कोटेदार ने सप्लाई विभाग में तैनात प्राइवेट कर्मचारी पर बेवजह धमकाने का आरोप लगाया। विधायक ने पूर्ति निरीक्षक को प्राइवेट कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मातृ शिशु केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को व्यवहार सुधारने का निर्देश प्रभारी चिकित्सक कलान दिनेश सिंह को दिया। समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed