फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Foundation stone laid for satellite bus station

Shahjahanpur News: सेटेलाइट बसड्डे की रखी आधारशिला

Thu, 18 Jan 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for satellite bus station
सेटेलाइट बस अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को रोजा के अहमदपुर निवाजपुर में सेटेलाइट बस अड्डे की आधारशिला रख दी गई। इसके साथ बस डिपो कार्यशाला का निर्माण और पुराने बस स्टेशन के कायाकल्प के कामों का भी शिलान्यास भी हुआ। करीब 42 करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्ट को परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के साथ हरी झंडी दिखाई। नगर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बनाने का भी ऐलान किया गया। परिवहन मंत्री ने जिले से डबल डेकर बस अयोध्या के लिए चलाने की भी स्वीकृति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सेटेलाइट बस अड्डे के लिए जगह कम होने के चलते इसे मल्टीस्टोरी बनाया जाएगा। पुराने बस अड्डे का कायाकल्प कर ऊपर मॉल बनाया जाएगा। पांच एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर आटीबीएस का निर्माण भी होगा। उन्होंने ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए भी डीएम उमेश प्रताप सिंह से भूमि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मंत्री बोले कि परिवहन निगम प्रदेश में 25 डबल डेकर बसें खरीदने जा रहा है। इसमें एक बस शाहजहांपुर से अयोध्या के लिए भी चलाई जाएगी। बस में 65 लोग सफर कर सकेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सेटेलाइट बस अड्डा बनने से शाहजहांपुर से दिल्ली-उत्तराखंड समेत लंबी दूरी की बसें संचालित होंगी जिससे आवागमन सुगम होगा। अभी पुराने बस अड्डे से बसें संचालित होने से शहर में जाम लग जाता है।
विज्ञापन

सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर प्रबंध निदेशक परिवहन ऐश्वर्या, डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ एसबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी लागत से होगा निर्माण
- 10 करोड़ 59 लाख 53 हजार से रोडवेज कार्यशाला बनेगी।
- 18 करोड़ 94 लाख 83 हजार रुपये से पुराने बस स्टेशन का कायाकल्प होगा।
- 12 करोड़ 48 लाख 51 हजार से सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण होगा।
-------
25 हजार नई बसें खरीदेंगे, 1600 नए रूट बनाएंगे
- परिवहन मंत्रालय आवागमन को सुगम बनाने के लिए 25 हजार नई बसें खरीदने जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश में 1600 नए रूट बनाकर गांवों तक बसों की कनेक्टिविटी करने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुंभ से पहले सात हजार नई बसें चलने लगेंगी। उन्होंने 22 जनवरी के बाद लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही हर शहर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने के लिए प्रस्ताव दिया। तीन करोड़ रुपये के खर्च में एक करोड़ का अनुदान सरकार देगी। बताया कि 17 कमिश्नरी में ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोले गए हैं जहां सब ऑटोमैटिक काम हाेते हैं।

-------
सारे प्रयोग नाकाम, वोट की राजनीति करती है सपा
- अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सपा के अध्यक्ष को निमंत्रण देने को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा वोट की राजनीति करती है। पहले कहते हैं कि हमें निमंत्रण नहीं मिला। निमंत्रण मिलने पर कहते हैं कि 22 के बाद जाएंगे। इस बीच उनके महासचिव रामभक्तों के लिए बयान देते हैं। कहते हैं कि वह रामभक्त होते तो दर्शन करने के लिए तिथि तय नहीं करते। उन्होंने सपा की पीडीए यात्रा निकालने के सवाल पर कहा कि उनके (सपा के) सारे प्रयोग नाकाम होंगे। अपने कट्टर विरोधी बसपा से समझौता करने के बाद भी पीएम मोदी की सुनामी को चुनाव में नहीं रोक सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed