फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former pradhan's brother killed, four injured in Katri land dispute in Jalalabad

जलालाबाद में कटरी की जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, चार घायल

Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Former pradhan's brother killed, four injured in Katri land dispute in Jalalabad
शाहजहांपुर। जलालाबाद इलाके में कटरी की जमीन को लेकर विवाद के चलते ठाकुर परिवार ने पड़ोसी अनुसूचित जाति के पूर्व प्रधान के भाई घर हमलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिर में गोली लगने से पूर्व प्रधान के भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और किशोरी समेत चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास असलाह भी बरामद हुए हैं। एक हत्यारोपित फरार है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर बैहारी के मजरा कसारी निवासी पूर्व प्रधान प्रदीप के भाई दृगपाल और उनके पड़ोसी देवेंद्र सिंह के बीच कटरी में स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान प्रदीप का आरोप है मंगलवार शाम देवेंद्र शराब पीकर गालियां दे रहा था। उन्होंने मना किया देवेंद्र ने सुबह देख लेने की धमकी दी। बुधवार सुबह देवेंद्र ने विवादित जमीन जोत ली। इसका पता लगने पर करीब दस बजे दृगपाल ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। तभी देवेंद्र पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे जाकर दृगपाल उर्फ दरोगा (50) के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में छर्रे लगने से मृतक के भाई यादराम (55) पुत्रवधू अनीता, भतीजी बबली (17) और पड़ोस में रहने वाली महिला लली देवी घायल हो गईं। सरेआम फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। दो आरोपियों देवेंद्र व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास घटना में प्रयुक्त बंदूक और तमंचा भी मिल गया। देवेंद्र का पुत्र सोनू मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके पर पांच खाली खोखे भी पड़े मिले। एसपी एस. आनंद और एसपी ग्रामीण निपुण अग्रवाल भी मौका मुआयना किया। मृतक की पत्नी शिवरानी की ओर से आरोपी देवेंद्र सिंह, उसके बेटे सोनू और उसके साले अभिषेक के खिलाफ हत्या और जानेलवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थोड़ी सी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। लेखपाल ने मौके पर जाकर नाप भी कर दी थी, जिसे दृगपाल पक्ष के लोग मानने को तैयार नही थे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना में प्रयुक्त की गई बंदूक और तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed