फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former pradhan playing with snakes, died due to bite

सांप पकड़कर खेलते रहे, डसने से गई जान

Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former pradhan playing with snakes, died due to bite
जैैतीपुर (शाहजहांपुर)। सांप पकड़ने का शौक पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा की मौत की वजह बन गया। एक व्यक्ति के घर में सांप निकलने की सूचना पर मरुआझाला के पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा पहुंच गए और सांप पकड़ लिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह सांप से खेलते रहे। इस दौरान लोग उनका वीडियो भी बनाते रहे। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। दो दिन तक देसी इलाज करने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा (45) सांप पकड़ने में माहिर थे। गांव या आसपास कहीं सांप निकलने की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे और सांप पकड़कर जंगल में छोड़ देते थे। बृहस्पतिवार को गांव के रविंद्र के यहां सांप निकला था। सूचना मिलते ही देवेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसानी से सांप को सिर के पास से पकड़ लिया। वह करीब डेढ़ घंटे तक सांप को लेकर यहां-वहां टहलते रहे। कभी किसी बच्चे के गले में सांप डाल दिया तो कभी किसी को दिखाने पहुंच गए। इसी दौरान पकड़ ढीली होते ही सांप ने उनके हाथ में काट लिया।
विज्ञापन

सांप के डसने के बावजूद देवेंद्र ने दोबारा उसे पकड़कर एक बर्तन से ढक दिया। बाद में बर्तन के नीचे सांप की मौत हो गई। वहीं पूर्व प्रधान घर आकर देसी पद्धति से अपना दो दिन तक इलाज करते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। उनके पांच बेटे हैं। चार बेटे मजदूरी के लिहाज से बाहर रहते हैं। वहीं पत्नी संतोष और छोटा बेटा घर में रहते हैं। उनकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed