फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former MP, MLA said farmers condolences

पूर्व सांसद, विधायक ने दी किसानों के परिवार को सांत्वना

Sat, 25 Apr 2015 11:18 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
 पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार और उनकी पत्नी विधायक शकुंतला देवी ने शनिवार को तहसील क्षेत्र में बारिश से फसल खराब होने के चलते मृत किसानों के घर जाकर सांत्वना दी और मुख्यमंत्री से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुमार सिंधौली के गांव खिरिया में दाताराम और खुटार के गांव पिपरिया भागवंत में रामप्रकाश के घर पहुंचे। दोनों किसानों की फसल खराब हो गई थी और कुछ दिन पूर्व दोनों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन किसान इससे धैर्य न खोएं और संयम रखकर अगली फसल की तैयारी करें। सरकार किसानों की पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन

उधर, विधायक शकुंतला देवी पुवायां के गांव सबलपुर के मृत किसान चंदनलाल और खुटार के गांव नवदिया दरोदग्रह निवासी मृतक दाताराम के घर पहुंची और किसानों की मोत पर दुख जताते हुए परिवार के लोगों को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए पांच-पांच लाख रुपए की सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी। उनके साथ ममता सिंह, शिवकुमार दीक्षित, मुनीश तिवारी, रामलड़ैते मौर्या, कामता वर्मा, रामसिंह यादव, रामप्रताप त्रिवेदी, रामू तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed