{"_id":"658b2187a89e50b0530e8b44","slug":"former-mlc-slaps-student-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-10582-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व एमएलसी ने छात्रा को जड़े थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व एमएलसी ने छात्रा को जड़े थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 27 Dec 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
भावलखेड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा पर एक छात्रा ने थप्पड़ जड़ने और डंडे से कॉलेज से खदेड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पूर्व एमएलसी ने आरोपों को निराधार बताया।
गांव रौसर कोठी निवासी शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन पलक श्रीवास्तव अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज, दनियापुर में कक्षा 12 की छात्रा है। डेंगू होने के चलते वह कई दिनों तक कॉलेज नहीं जा पाई। स्वस्थ होने के बाद वह मंगलवार को कॉलेज पहुंची। आरोप है कि यहां विद्यालय प्रबंधक एवं पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने उसे अकारण ही कई थप्पड़ जड़ दिए। उनका मेडिकल सर्टिफिकेट लेने से इन्कार कर दिया जब उसने विरोध किया तो डंडे से कॉलेज से बाहर कर दिया। मारपीट में उसके चोटें आई हैं। आरसी मिशन थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
छात्रा की उपस्थिति अप्रैल से दिसंबर तक केवल 20 दिन की है। वह आज कई दिन बाद विद्यालय आई थी। इसी वजह से छात्रा को अभिभावक के साथ आने के लिए कहा गया था। इस पर छात्रा अनाप-शनाप कहने लगी। मारपीट के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
-संजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी, विद्यालय प्रबंधक, अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज दनियापुर।