फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former gram pradhan dies of snake bite in Jaitipur area of Shahjahanpur

शौक नहीं ये जिंदगी से है खेल: सांप पकड़ने की जिद्द में पूर्व प्रधान की गई जान, डसने के बाद भी दोहराया ये काम

Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतीपुर (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM IST
सार

पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा (45) सांप पकड़ने में बहुत माहिर थे। गांव या आसपास कहीं सांप निकलने की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे और सांप पकड़कर जंगल में छोड़ देते थे। गुरुवार को गांव के ही रविंद्र के यहां एक सांप निकला था। सूचना मिलते ही देवेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसानी से सांप को फन के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
Former gram pradhan dies of snake bite in Jaitipur area of Shahjahanpur
सांप लेकर घूमते देवेंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सांप पकड़ने का शौक पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा की मौत का कारण बन गया। एक व्यक्ति के घर में सांप निकलने की सूचना पर मरुआझाला के पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा पहुंच गए और सांप का पकड़ लिया। करीब डेढ़ घंटे तक सांप से वह खेलते रहे। इस दौरान लोग उनका वीडियो भी बनाते रहे। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। दो दिन तक देसी इलाज करने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान देवेंद्र मिश्रा (45) सांप पकड़ने में बहुत माहिर थे। गांव या आसपास कहीं सांप निकलने की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे और सांप पकड़कर जंगल में छोड़ देते थे। गुरुवार को गांव के ही रविंद्र के यहां एक सांप निकला था। सूचना मिलते ही देवेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसानी से सांप को फन के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन

वह करीब डेढ़ घंटे तक सांप को लेकर यहां-वहां टहलते रहे। कभी किसी बच्चे के गले में सांप डाल दिया तो कभी किसी को दिखाने पहुंच गए। इसी दौरान पकड़ ढीली होते ही सांप ने उनके हाथ में काट लिया। सांप के डसने के बावजूद देवेंद्र ने दोबारा उसे पकड़कर एक बर्तन से ढक दिया। बाद में बर्तन के नीचे सांप की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं पूर्व प्रधान घर आकर देसी पद्धति से अपना दो दिन तक इलाज करते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। उनके पांच बेटे हैं। चार बेटे मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। वहीं पत्नी संतोष और छोटा बेटा घर में रहते हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed