फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Formation of special team for the protection of half the population

आधी आबादी की सुरक्षा के लिए विशेष दल का गठन, एसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 03 Apr 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Formation of special team for the protection of half the population
महिला सुरक्षा हेतु गठित की गई महिला सुरक्षा विशेष दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सुरक्षित परिवेश के लिए विशेष दल का गठन किया गया है। सुरक्षा दल सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण भी कराएगा। शनिवार को एसपी एस. आनंद ने पुलिस कार्यालय से विशेष दल को ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी प्रीती पंवार के नेतृत्व में बने महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल को रवाना करने से पहले पुलिस कप्तान एस. आनंद ने ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल को बनाया है। यह टीम थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए शिक्षण संस्थाओं, प्रमुख बाजार, गली-मोहल्लों, पार्कों, खेलकूद के मैदान आदि में सक्रिय रहकर आधी आबादी को खाकी के होने का अहसास कराएगी। दल की विशेष सक्रियता ऐसे स्थानों पर रहेगी, जहां पर महिलाओं की अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा दल गश्त के दौरान रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड, विद्यालयों व रास्तों पर महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, आत्मरक्षा की कला पैदा करने को महिला हेल्पलाइन 1090, डॉयल 112 व 181 और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताएगी। इस दौरान एसपी सिटी संजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय, कार्रवाई शुरू
महिला अपराध को रोकने के लिए एंटी रोमियो की टीम भी सक्रिय हो गई। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व बेवजह घूम रहे लोगों को चेताया। साफ कहा कि अराजकता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed