{"_id":"676dae72973cdcbc14082ea4","slug":"forget-about-the-night-even-during-the-day-the-security-of-banks-is-at-the-mercy-of-god-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134321-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रात को छोड़िए... यहां दिन में भी बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रात को छोड़िए... यहां दिन में भी बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे
Fri, 27 Dec 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में राजा मार्केट स्थित एसबीआई शाखा। संवाद
पुवायां। लखनऊ में बैंक के लॉकर तोड़कर नकदी, जेवर सहित तमाम कीमती सामान चोरी की वारदात के बाद भी स्थानीय पुलिस ने इससे कोई सबक नहीं लिया। रात तो दूर, यहां दिन में भी बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। क्षेत्र में दिनदहाड़े दो बार बैंक डकैती हो चुकी है और दो बार एटीएम तोड़ने का प्रयास हुआ है। बृहस्पतिवार को कई बैंकों की पड़ताल की गई, लेकिन कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। हालांकि, अफसर दिन में कई बार गश्त पर जाने का दावा कर रहे हैं।
--
18 दिसंबर के बाद से नहीं लगी ड्यूटी
समय : 01:30 बजे
राजा मार्केट स्थित एसबीआई में बैंक गार्ड अमित कुमार लोगों के फार्म भरते मिले। अमित ने बताया कि 18 दिसंबर को एक होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। मोबाइल चेकिंग वाले पुलिसकर्मी 19, 21 और 23 दिसंबर को आए थे। इसके बाद से कोई पुलिसकर्मी बैंक नहीं आया हैं। बैंक के बाहर सन्नाटा था।
--
बड़ौदा यूपी बैंक में डेढ़ साल से नहीं कोई पुलिसकर्मी
समय : 01:40 बजे
खुटार रोड स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के बाहर तमाम बाइकें खड़ी थीं, जिसमें कई में लॉक तक नहीं लगा था। यहां गार्ड भी नहीं है। बैंक कर्मचारी रामनिवास ने बताया कि डेढ़ वर्ष से कोई पुलिसकर्मी बैंक नहीं आया। एक बार थाने पर लिखकर भी दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस बैंक में एक बार दिनदहाड़े डकैती पड़ है।
विज्ञापन
--
गार्ड भरते हैं फॉर्म, कौन करे सुरक्षा
समय : 01:50 बजे
एसबीआई की खुटार रोड शाखा पर गार्ड मुकेश कुमार ग्राहकों के फॉर्म भरते मिले। बताया, 24 दिसंबर को होमागार्ड बादशाह की ड्यूटी लगी थी। बृहस्पतिवार दोपहर 12:02 पर पुलिस की मोबाइल टीम पहुंची। विवरण दर्ज कर चली गई। इस बैंक में भी एक बार दिनदहाड़े 44 लाख की डकैती हो चुकी है।
--
हस्ताक्षर कर खिसक लिया होमगार्ड
समय : 02:00 बजे
बंडा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गार्ड नहीं है। यहां 23 दिसंबर को होमगार्ड विजय कुमार मिश्रा की ड्यूटी लगी थी। 23, 24 और 26 दिसंबर को पुलिस की मोबाइल टीम बैंक पहुंची थी। रजिस्टर में विवरण दर्ज कर वापस चली गई। यहां बृहस्पतिवार को होमगार्ड दामोदर दीन की ड्यूटी थी, वह सुबह बैंक में हस्ताक्षर कर खिसक लिए।
--
चार मिनट में हो गई दो बैंकों में जांच
समय : 02:10 बजे
शाहजहांपुर रोड पर एचडीएफसी और एक्सिस बैंक सटी हुई हैं। दोनों बैंकों में अलग-अलग गार्ड हैं। दोनों ही बैंकों में एक होमगार्ड ओमकार सिंह की ड्यूटी लगी थी। वह सुबह दस बजे पहुंचे। दोनों ही बैंकों में हस्ताक्षर करने के बाद लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस की मोबाइल चेकिंग के पहुंचने तक मौजूद रहे। इसके बाद नदारद हो गए। मोबाइल टीम ने एचडीएफसी में 11:27 और एक्सिस में 11:31 बजे चेकिंग की। दोनों ही बैंकों के रजिस्टर में लिखा गया कि चेकिंग में कोई संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा सकता है कि चार मिनट में दो बैंकों में कितनी गंभीरता से चेकिंग की गई होगी?
--
कुंभ का भी पड़ रहा असर
पुवायां की बैंकों में लेन-देन होने तक होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। होमगार्ड कम होने पर ड्यूटी नहीं लग पाती। थाने के कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को ड्यूटी लगाई गई थी। कुछ होमगार्ड कुंभ मेले में गए हैं। इस कारण सभी बैंकों में ड्यूटी नहीं लग पाई थी।
--
पुवायां क्षेत्र में हो चुकीं वारदात
- 10 मई 2011 : स्टेट बैंक में 44 लाख की डकैती।
- 17 जनवरी 2013 : बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक में 12 लाख की डकैती।
- 28 जनवरी 2013 : एसबीआई का एटीएम तोड़ने की कोशिश।
- 22 मार्च 2013 : जिला सहकारी बैंक में छत काटकर चोरी की कोशिश।
- 30 अक्तूबर 2014 : पीएनबी में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।
- 17 दिसंबर 2014 : मझिगवां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास।
- 01 मार्च 2015 : बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने की कोशिश।
- 06 फरवरी 2015 : खुटार के गांव हरनहाई में बैंक ऑफ बड़ौदा में सवा दो लाख की डकैती।
- 21 अप्रैल 2016 : जिला सहकारी बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।
--
बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक बहुत गंभीर हैं। रोजाना बैंकों में चेकिंग कराई जाती है। इसके अलावा बैंकों में अपने गार्ड भी लगे होते हैं। अगर कहीं सुरक्षा में चूक हो रही है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां