फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forester suspended for illegal cutting of trees in Khutar forest in Shahjahanpur

Shahjahanpur: खुटार के जंगल से कटे 13 पेड़, फॉरेस्टर निलंबित, रेंजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Tue, 16 Jan 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

खुटार के जंगल में पेड़ काटे जाने की जानकारी सात जनवरी को ही वनकर्मियों को हो गई थी। इसके बावजूद रेंजर या अन्य वन अफसरों ने मामले में कार्रवाई नहीं की। अमर उजाला ने अवैध कटान का खुलासा किया। तब कार्रवाई शुरू हुई। 

विज्ञापन
Forester suspended for illegal cutting of trees in Khutar forest in Shahjahanpur
वन चौकी पर रखी जंगल से मिली लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में खुटार रेंज के सिहुरा चौकी क्षेत्र के जंगल में कोरो के 13 पेड़ काटे जाने का खुलासा होने के बाद सिहुरा वन चौकी के फॉरेस्टर पुष्पेंद्र कनौजिया को निलंबित कर दिया गया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पेड़ काटे जाने की जानकारी सात जनवरी को ही वनकर्मियों को हो गई थी। इसके बावजूद रेंजर या अन्य वन अफसरों ने मामले में कार्रवाई नहीं की। मौके से कुछ पेड़ों के बोटे उठाकर चौकी पर रखवा लिए थे। अमर उजाला ने 13 जनवरी को अवैध कटान का खुलासा किया था। इसके बाद बरेली जोन के मुख्य वन संरक्षक वी. प्रभाकर ने मौका मुआयना कर खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। तीन दिन में टीमों ने कई गांवों में छापे मारे, मगर लकड़ी काटने वालों का सुराग नहीं लगा सकीं।
विज्ञापन


घटना से नाराज मुख्य वन संरक्षक ने सोमवार को जिम्मेदार वनकर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे पहले फॉरेस्टर को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही रेंजर पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है। अभी और भी वनकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed