फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest workers martyred in Dudhwa remembered

lakhimpur kheri News: दुधवा में शहीद हुए वन कर्मियों को किया याद

Wed, 13 Sep 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest workers martyred in Dudhwa remembered
दुधवा में शहीद हुए वन कर्मियों को  याद करते अधिकारी व वन कर्मीं।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए शहीद हुए वन कर्मियों को अधिकारियों और फील्ड कर्मियों ने शहीद स्मारक पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी में उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के दौरान कई वन कर्मियों ने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बताया कि तीन अप्रैल 1985 को जंगल में गश्त के दौरान दक्षिण सोनारीपुर के रेंजर एसडी सिंह और ट्रैक्टर चालक परमेश्वरदीन पर एक नरभक्षी बाघ ने हमला कर मार डाला था। वन कर्मियों के इस बलिदान की स्मृति में दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी वन कर्मियों ने आपसी सहयोग से शहीद स्मारक की स्थापना कराई थी।
विज्ञापन

उधर, बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के मौके पर मैलानी रेंज में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वन कर्मी सुखपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 20 अक्टूबर 2018 को जंगल गश्त के दौरान लकड़कट्टों ने वन रक्षक सुखपाल सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। रेंजर अनिल कुमार, साजिद हसन, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार, एसके त्रिपाठी, मोहम्मद उमर, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, सागर कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed