{"_id":"67ed89de8f207c200806fbcb","slug":"forest-workers-conducted-combing-operation-in-search-of-wild-boar-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-140837-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जंगली सूअर की तलाश में वन कर्मियों ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जंगली सूअर की तलाश में वन कर्मियों ने की कांबिंग
Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। जंगली सूअर की तलाश मेंं वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को रामगंगा की तलहटी से लेकर कई गांवों में घंटों कांबिंग की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस कारण प्रभावित गांवों के लोग काफी डरे हुए हैं।
मोहल्ला पुराना साहबगंज समेत निकटवर्ती ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर, निबऊनगला व चंपतपुर आदि गांवों के खेतों पर काम कर रहे कई लोगों पर मंगलवार को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया था। हमले में घायल चंपतपुर के रतिराम, साहबगंज के कमलेश, आदेश व ममता, निबऊ नगला के आकाश, नरेंद्र, राजन व उनकी पत्नी शीलू के हाथ-पैर और चेहरे पर घाव हो जाने से यह सभी ग्रामीण अपना उपचार करा रहे हैं।
इस बीच, जंगली सूअर का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें यह पशु गांव के अंदर घूम रहा है व कुछ युवक भय की वजह से छिपे हुए हैं। फुटेज में गांव की गली में सन्नाटा होने पर हिंसक सुअर को गांव के कुत्ते भगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारी महारम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद बुधवार को विभागीय टीम ने चंपतपुर, निबऊ नगला,पश्चिमी मंझा आदि गांवों सहित रामगंगा नदी के किनारे कांबिंग की, लेकिन जंगली सूअर नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि जंगली सूअर की तलाश में उससे प्रभावित गांवों में कांबिंग जारी रहेगी।