{"_id":"66ef45bd2a5c389f6d0e23e4","slug":"forest-workers-arrived-on-the-information-of-wolf-and-found-jackal-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127575-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भेड़िया की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को मिला सियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भेड़िया की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को मिला सियार
Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। रायपुर गांव में शनिवार सुबह एक बंद पड़े मकान में भेड़िया होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तलाश की तो मकान मेें किसी पशु का मीट खाते हुए सियार दिखा।
वन कर्मियों ने मकान की घेराबंदी कर सियार को बाहर निकाला और जंगल की ओर भगा दिया। गांव के आरिफ व आसिफ ने पुलिस व वन विभाग को सूचना देकर बताया कि एक भेड़िया किसी की बकरी लाकर इरफान के बंद मकान में खा रहा है। सूचना पर पुलिस व वन दरोगा श्याम सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। बाद में जिसे भेड़िया बताया गया, वह पशु सियार निकला। वन दारोगा के अनुसार सियार को मकान से निकाल कर जंगल में भगा दिया। संवाद