फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest officials were chased with axes.

Shahjahanpur News: वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया

Sat, 23 May 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Forest officials were chased with axes.
खुटार। लकड़ी काट कर ला रहे लोगों को रोके जाने पर उन्होंने वनकर्मियों काे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। बाद में वनकर्मियों ने आरोपियों के घर जाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया। वनकर्मी मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

खुटार के मोेहल्ला रायटोला के कुछ लोग खुटार रेंज के फत्तेपुर वन क्षेत्र से लकड़ी काटकर बेचते हैं। शनिवार सुबह भी युवक लकड़ी काटकर ला रहे थे। जंगल के पास ही वनकर्मियों ने लकड़ी काटने वालों को रोका तो उन्होंने वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपी लकड़ी से भरी साइकिलें छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

दोपहर बाद वनकर्मियों ने आरोपियों के घर जाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। फत्तेपुर बीट का मामला होने के बाद भी इसे मैलानी क्षेत्र के जंगल से लकड़ी लाने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि मैलानी क्षेत्र के जंगल से कुछ लोग जलौनी लकड़ी लेकर आ रहे थे। खुटार क्षेत्र में वन वाॅचरों ने रोका तो एक आरोपी साइकिल छोड़कर भाग निकला। आरोपी के पकड़े जाने पर पूरी जानकारी हो सकेगी। वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने का आरोप गलत है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह विभागीय कार्य से प्रयागराज हैं। उनको मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed