फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest guard subjected to abusive behavior after resisting the removal of a 'brick guard' (tree guard)

Shahjahanpur News: ब्रिक गार्ड तोड़ने का विरोध करने पर वन दरोगा से अभद्रता

Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Forest guard subjected to abusive behavior after resisting the removal of a 'brick guard' (tree guard)
वन विभाग सदर रेंज के अंतर्गत गांव कपसेड़ा के पास हाईवे किनारे टूटे ब्रिक गार्ड। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे किनारे लगे आठ ब्रिक गार्ड तोड़ने का विरोध करने पर वन दरोगा से अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। तहरीर देने के दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

वन विभाग सदर रेंज के वन दरोगा चंद्रपाल सिंह 14 अक्तूबर को माली नरेश के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। कपसेड़ा गांव के पास दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क किनारे लगे ब्रिक गार्ड तोड़ रहे थे। दोनों करीब आठ ब्रिक गार्ड क्षतिग्रस्त कर चुके थे। वन दरोगा ने उन्हें रोककर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। आरोप है कि दोनों ने छह-सात साथियों को बुला लिया और वन दरोगा व माली से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चले गए।
विज्ञापन

वन दरोगा ने तत्काल तिलहर थाने में तहरीर दी। सीओ तिलहर विदुषी सक्सेना ने बताया कि मामले की जानकारी इंस्पेक्टर से ली जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed