फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For travelling 65 kms extra fare has to be paid 81 rupees more

Shahjahanpur News: 65 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने में 81 रुपये ज्यादा देना पड़ रहा किराया

Sat, 08 Mar 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
For travelling 65 kms extra fare has to be paid 81 rupees more
अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर फर्रुखाबाद में पांचाल घाट के गंगा पुल की मरम्मत होने के कारण रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो रोडवज बसों से यात्रा करने वालों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। कुछ ही दूरी तय करने में 65 किमी. का अतिरिक्त फेरा लगाने में लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। साथ ही 81 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांचाल घाट के गंगा पुल की मरम्मत के लिए एक माह तक बड़े वाहन सहित रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित कर उनके मार्ग बदल दिए गए हैं। हालांकि, छोटे वाहन, बाइक, ई-रिक्शे आदि पुल से निकलने की अनुमति है। शाहजहांपुर और बरेली से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए फर्रुखाबाद में गंगा पुल से पहले घटिया घाट तक रोडवेज बसें भेजी जा रही हैं। वहीं पर अस्थायी बस स्टेशन संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की करीब 30 और बरेली डिपो की लगभग 20 बसों का प्रतिदिन अस्थायी बस स्टेशन से आवागमन हो रहा है। इसके बावजूद लंबी दूरी की बसों में सफर करने वालों को बदले गए मार्गों पर अतिरिक्त दूरी तय करने में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
घटिया घाट से फर्रुखाबाद तक छोटे वाहन वसूल रहे 20 रुपये
शाहजहांपुर व बरेली डिपो की बसों के जश्ये जलालाबाद से फर्रुखाबाद जाने वालों से अब 70 के बजाय 63 रुपये किराया लिया जा रहा है। वहां से यात्रियों को ऑटो अथवा ई-रिक्शा आदि छोटे वाहनाें से गंगा पुल पार कर फर्रुखाबाद शहर जाने के लिए 20 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इस तरह तीन-चार किमी दूरी के उन्हें 13 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं।
000
फर्रुखाबाद के कई कस्बों से होकर आ रहीं लंबी दूरी की रोडवेज बसें
परिवहन निगम की मथुरा, जयपुर, अजमेर, आगरा आदि मार्गों पर चलने वाली लंबी दूरी की करीब छह बसें और कानपुर जाने वाती सात बसों को हाईवे के डबरी मोड़ से राजेपुर की ओर मोड़कर जरियनपुर, ढाईघाट, शमसाबाद, फैजबाग आदि कई कस्बों से होते हुए फर्रुखाबाद भेजा जा रहा है। वापसी में यह बसे यही मार्ग तय करके जलालाबाद पहुंच रही हैं। मार्ग में बदलाव के कारण यात्रियों को फर्रुखाबाद से जलालाबाद तक लगभग 65 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर 70 रुपये के बजाय 151 रुपये किराया देना पड़ रहा है, जबकि डबरी मोड़ से सीधे फर्रुखाबाद की दूरी बमुश्किल 12-13 किमी है।
000

हाईवे पर इस तरह किया गया रूट डायवर्जन

-छिबरामऊ से आने वाले और बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली व हरदोई जाने वाली बसों एवं भारी वाहनों को थाना जहानगंज के बहोरकपुर तिराहे से मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, फैजबाग व शमसाबाद होते हुए निकाला जा रहा है।
-इटावा व मैनपुरी से आने वाले और बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली व हरदोई जाने वाले बड़े वाहनों को थाना मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे से नवाबगंज, फैजबाग होते हुए आगे का रास्ता दिया गया है।


-बदायूं, मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को जरियनपुर से शमसाबाद, फैजबाग होते हुए और हरदोई, बरेली व शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को डबरी मोड़ से अमृतपुर व जरियनपुर होकर शमसाबाद की ओर मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed