फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For the first time, girls landed on the field of cricket trial

पहली बार ट्रॉयल के लिए मैदान पर उतरीं लड़कियां, 20 ने कैंप में बनाई जगह

Fri, 08 Jul 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
For the first time, girls landed on the field of cricket trial
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के क्रिकेट के इतिहास में बृहस्पतिवार का दिन यादगार रहेगा। जिले में पहली बार क्रिकेट के लिए लड़कियों का अलग ट्रायल हुआ। रिलायंस थर्मल पावर के मैदान पर हुए ट्रॉयल में महिला खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इस दौरान 20 खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 की पूर्व खिलाड़ी प्रियंका शैली मिश्रा ने लड़कियों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को परखा। उन्होंने अपनी निगरानी में गेंदबाजी और बल्लेबाजी कराई। दोपहर दो बजे एसपी एस. आनंद ने ट्रॉयल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, साथ ही खुद भी बल्लेबाजी कर छात्राओं को बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नए दौर में टीवी पर क्रिकेट को देखकर अच्छा खेलना नहीं सीख सकते हैं। उसके लिए ऊर्जा और जोश के साथ मैदान पर उतरकर अभ्यास करने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिले की लड़कियां बेहतर खेल का प्रदर्शन कर नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान रिलायंस के स्टेशन डायरेक्टर एचके तोमर, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सक्सेना, सचिव आनंद पाठक, फिरोज खान, मनोज यादव, अमित चौधरी, इरफान आहद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 बल्लेबाज, आठ गेंदबाज और दो विकेटकीपर का चयन
- ट्रॉयल के दौरान पंजीकरण कराने वाली 37 में से 33 खिलाड़ियों ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। प्रियंका शैली ने महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखते हुए 20 का चयन कैंप के लिए कर लिया है। कैंप में वृंदा भसीन, शिवा यादव, इशिता जैन, हर्षिता, जीत कौर, वसुंधरा, शिप्रा, राजबाला, नेहा, एकता, अंबिका, जाह्नवी, शिवानी, अंशिका, तनिशा, इल्मा खान, रिया अरोरा, पल्लवी सिंह, रंजीत कौर और वंदना सिंह जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं। इनमें दस बल्लेबाज, आठ गेंदबाज और दो विकेटकीपर शामिल हैं। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने बताया कि रिलायंस थर्मल पावर में एक महीने के बाद कैंप का आयोजन कर लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न वर्गों में चयनित कर कानपुर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत गुर को सीखने पर दिया जोर
- प्रियंका शैली मिश्रा ने महिला खिलाड़ियों को टिप्स दिए। उन्होंने बेसिक बिंदुओं को सीखने पर जोर दिया। इस बीच बल्लेबाजी और गेंदबाजी को बेहतर करने के तरीके बताए। उनके साथ आईं सायमा अली ने विकेट कीपर को प्रशिक्षित किया।
कैंप में जगह बनाने में हुए कामयाब
- पहली बार कॉलेज में ट्रॉयल देकर टीम में जगह बनाई थी। अब यहां ट्रॉयल देने आए हैं। बेहतर प्रदर्शन के दम पर कैंप में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। - इल्मा
खूब अभ्यास और मेहनत करेंगे
- हमने बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिए काफी ज्यादा प्रयास किया है। क्रिकेट में करियर बनाने के सपने को साकार करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे।- वंदना देवी

बेसिक चीजों को साझा किया
- कोच प्रियंका शैली ने काफी बेसिक चीजों को बताया है। उस पर अमल करने वाले के खेल में काफी हद तक सुधार होने की संभावना रहेगी।- रंजीता पाल
मंच मिलना बड़ी बात
-लड़कियों के लिए जिले में क्रिकेट का मंच तैयार होना बहुत बड़ी बात है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने काफी प्रयास कर ट्रॉयल को कराया है। - अक्षरा राठौर
आगे बढ़ने की है लालसा
-हम पहले घर में ही क्रिकेट खेलते थे। महिला वर्ल्ड कप के दौरान कॉलेज स्तर पर टीम का सदस्य बन गए। अब निरंतर आगे बढ़ने की लालसा है। - अलका
------------
बहुत कुछ सीखने को मिला
- काफी कुछ बेहतर करने की उम्मीद रहती है। हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। ट्रॉयल में बेसिक चीजों को सीखने का मौका मिला है। - फिजा खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed