फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For socialist pension Women encompass

समाजवादी पेंशन के लिए महिलाओं ने दिया धरना

Fri, 27 Mar 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
For socialist pension Women encompass
पात्रता सहित सारी औपचारिकताएं पूरी करने पर भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ नहीं देने के विरोध में पुवायां क्षेत्र के गांव चटारी की महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उन्होंने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पेंशन दिलाने में अवरोध डाल रहे ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव चटारी की राजेश्वरी, संजू देवी, रेखा, नन्हीं देवी, उर्मिला, बिरला देवी, तारावती, माया, पुष्पा आदि ने ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने पेंशन के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी करके अपने प्रपत्र ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंप दिए और उन पर पेंशन भी स्वीकृत हो गई। बीते दिन इस बारे में जानकारी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने यह कहकर लौटा दिया कि सारे कागजात जला दिए हैं और तुम लोगें को जो करना हो, कर लो। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed