फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For minorities There are several schemes: Khan

अल्पसंख्यकों के लिए हैं कई योजनाएं: खां

Wed, 26 Aug 2015 12:05 AM IST
कलान।
कलान। Updated Wed, 26 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
For minorities There are several schemes: Khan
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुत ही कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे समाज लगातार लाभांवित हो रहा है।
विज्ञापन

वह सपा के प्रदेशीय आह्वान पर अल्पसंख्यक सभा की ओर से मोहल्ला उल्फतनगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लिए पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां योजना लागू की है, जिससे 30-30 हजार रुपये के चेक लाभार्थियों को दिए गए हैं। साथ ही मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा कि बसपा सरकार ने अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी की है। बसपा ने जाति बिरादरी के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। सपा की प्रदेश सरकार में ही अल्पसंख्यकों व सभी वर्गों का हित है। सम्मेलन में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी ने कहा कि विकास योजनाओं से खुश होकर नौजवान लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को जलालाबाद के पूर्व विधायक शरदवीर सिहं,विधानसभा क्षेत्र प्रभारी केपी सिंह यादव, डा. वीरेंद्रपाल सिंह यादव,डा. मोहित मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन विनोद यादव ने किया। इस मौके पर, दीपक यादव, खुर्शीद आलम, अलीदराज, लुकमान सकलैनी, मो. उमर उस्मानी, शफी अख्तर अंसारी, फैज मोहम्मद, आशाराम वर्मा, आजाद सिंह यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, पिंटू तिवारी, अनवर सईद,मो. नईम, अलवर सिंह यादव, अनिरूद्ध सिंह, राहुल मिश्रा, अजमल सिद्दीक, श्रवण गुप्ता, रऊफ खां, राजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रिजवान अहमद का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed