फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For better results, we will have to do best teaching: BSA

बेहतर परिणाम के लिए करना पड़ेगा श्रेष्ठ शिक्षण : बीएसए

Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
For better results, we will have to do best teaching: BSA
पुवायां में प्र​शिक्षण के दौरान जानकारी करतीं बीएसए। स्रोत ​शिक्षक
पुवायां। बीएसए दिव्या गुप्ता ने शनिवार को पुवायां के बीआरसी भवन में चल रहे बुनियादी गणित एवं भाषा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए बेहतर और सर्वश्रेष्ठ शिक्षण करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बीएसए ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि प्रशिक्षण का प्रभाव स्कूल के शिक्षण पर दिखना चाहिए। बच्चे परिवेश से अधिक सीखते हैं, इसलिए स्कूल में ऐसे वातावरण का निर्माण किया जाए, जो बच्चों को सिखाने और आनंददायक अनुभव प्रदान करने में सहायक हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, प्रत्येक विषय और पाठ के लिए शिक्षण अधिगम निर्धारित हैं। शिक्षक उन शिक्षण अधिगमों को प्राप्त करने के लिए शिक्षण करें। शिक्षकों को स्वयं की क्षमता वृद्धि के लिए एक दूसरे से सीखना पड़ेगा और परिवर्तनों को स्वीकार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि पूरे देश में एनसीईआरटी का एक समान पाठ्यक्रम लागू करने के लिए कार्य किया जा रहा है। बीएसए ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश बीईओ को दिए। इसके बाद बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बीईओ कृष्ण कुमार श़ुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed