फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   football

बरेली कॉलेज को हराकर जीएफ कॉलेज ने जीती चैंपियनशिप

Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
football
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित फुटबाल प्रतियागिता में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में शनिवार को अंतर महाविद्यालय फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित की गई। टूर्नामेंट में जीएफ कॉलेज की टीम ने बरेली कॉलेज को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। जीएफ कॉलेज की ओर से कप्तान शुभम कुमार, ललित प्रसाद और फुरकान ने 1-1 गोल किए।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय कैंपस बरेली, बरेली कॉलेज बरेली, जेएसएच हिंदू कॉलेज अमरोहा, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर तथा जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच जीएफ कॉलेज और जेएसएच हिंदू कॉलेज अमरोहा बीच खेला गया। जिसे जीएफ कॉलेज की टीम ने 5-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीएफ कॉलेज की ओर से आशीष मनाली और शादाब आलम ने 2-2 तथा नदीम ने एक गोल किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल रजा कॉलेज रामपुर और विश्वविद्यालय कैंपस बरेली टीम के बीच में हुआ।
विज्ञापन

मैच का फैसला टाई ब्रेकर के द्वारा हुआ, जिसमें कैंपस ने दो के मुकाबले चार गोल से जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। जिसे जीएफ कॉलेज की टीम ने 1-0 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरा सेमीफाइनल बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय कैंपस के बीच खेला गया। यह मैच बरेली कॉलेज ने 1-0 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, आरएसएम कॉलेज धामपुर, राजश्री इंट्ट्यूट बरेली, रुक्मिणी कॉलेज मुरादाबाद, राजेंद्र प्रसाद कॉलेज मीरगंज तथा रीजनल कॉलेज बरेली के खिलाड़ियों ने ट्रायल आधार पर मैच खेले। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

एमजेपीआरयू के पर्यवेक्षक प्रो. एके सिंह, विशेषज्ञ अरविंद देवल, रेफरी दिलीप शर्मा, क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, फुटबॉल क्लब क्लब अध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. मसीउल्लाह खान, कौशल किशोर, संजीव सिंह, श्याम कुमार, खुर्शीद आलम, अनुज कश्यप, प्रवीण कुमार ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed