{"_id":"6a7f74fd9f7142d01d08787f","slug":"food-safety-department-team-collected-five-samples-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181760-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पांच नमूने
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बाडूजई स्थित मधुसूदन बेकरी से पेस्टी, लाल इमली चौराहा स्थित दिल्ली डायमंड बेकरी से बिस्कुट, रुकनपुर कलान स्थित ग्रो एग्री फूड्स से मिश्रित दूध और बोडा चौराहा स्थित संतोष स्वीट्स से जलेबी व मावा के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मधुसूदन बेकरी में मानक के अनुरूप साफ-सफाई नहीं मिलने और खाद्य पदार्थ खुले एवं अव्यवस्थित तरीके से रखे पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। टीम ने सभी बेकरी संचालकों को खाद्य पदार्थों में रंगों का सीमित मात्रा में प्रयोग करने के निर्देश दिए। संवाद