फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following her husband's death after consuming poison, the wife declined to pursue legal action.

Shahjahanpur News: पति के जहर खाने से मौत के बाद पत्नी ने किया कार्रवाई से इन्कार

Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Following her husband's death after consuming poison, the wife declined to pursue legal action.
खुटार। रिश्ते में भाई लगने वाले युवक के पुत्री को ले जाने से आहत पिता के जहर खाकर जान देने के मामले में पत्नी ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। किशोरी को शाहजहांपुर में वन स्टाॅप सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

खुटार के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर 25 अप्रैल की रात आहट होने पर लोग जागे तो 16 वर्षीय पुत्री के तख्त के नीचे उसका रिश्ते का चाचा छिपा मिला था। बाद में आरोपी मौके से भाग निकला। सुबह चार बजे किशोरी भी घर से चली गई। पिता ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनका रिश्ते का भाई पहले भी घर में पकड़ा जा चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। आरोपी अब उनकी पुत्री को कहीं ले गया है। 26 अप्रैल को किशोरी कस्बे के पास खेत से पुलिस को मिल गई थी।
विज्ञापन

घटना से आहत किशोरी के पिता ने 26 अप्रैल की शाम को जहर खा लिया था। देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर भेजा गया है। किशोरी की मां ने लिखित में किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार किया है। उनके मुताबिक, उनके पति ने परेशानी में जहर खा लिया था। किशोरी को ले जाने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में किशोरी के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed