फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following a fight and stone-pelting stemming from an old rivalry

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग, मां-बेटा सहित तीन घायल

Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Following a fight and stone-pelting stemming from an old rivalry
खिरिया पाठक में हुए विवाद में घायल ममनून खां। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव खिरिया पाठक में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के बाद पथराव, फायरिंग हो गई। पथराव में और गोली लगने से मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव खिरिया पाठक निवासी मोमीन खां के पुत्र ममनून खां ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। एक साल पहले आरोपी उनको पकड़कर घर ले गए थे और मारपीट की थी, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार दाेपहर वह गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज के बाद बाहर निकलते ही पुरानी रंजिश में सात लोगों ने उनको घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ममनून के शोर मचाने पर उनके घर से भी परिजन मौके पर पहुंच गए। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग होने से ममनून खां, उनकी मां ताजीम बेगम और चाची फूलबी घायल हुए हैं। ताजीम बेगम के गले के पास छर्रा लगा है। फूल बी पथराव में घायल हुईं हैं। फायरिंग के कारण नमाज पढ़कर निकले लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाया गया। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। सीओ पुवायां के विभागीय कार्य से बाहर होने के कारण सीओ सदर ने मौका मुआयना किया। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।


गांव के लोगों ने दो फायर होने की पुष्टि की है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नही दी है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।- प्रयांक जैन, सीओ सदर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed