{"_id":"656a2a5d52e599ea41023a44","slug":"fog-started-fog-lights-not-installed-in-roadways-buses-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-9089-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरा शुरू, रोडवेज बसों में नहीं लगीं फॉग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरा शुरू, रोडवेज बसों में नहीं लगीं फॉग लाइट
Sat, 02 Dec 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे की शुरुआत होने के बाद भी रोडवेज प्रशासन को बसों में फॉग लाइट लगवाने की सुधि नहीं आई है। लंबी दूरी की पुरानी बसों को बिना फॉग लाइट लगाए ही संचालित किया जा रहा है। वहीं, बसों की खिड़की ढीली या टूटी होने से यात्रियों को सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं।
शाहजहांपुर डिपो से निगम की 102 और 84 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों से हर दिन करीब 25 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। सामान्य दिनों में 35 से 37 लाख प्रतिदिन राजस्व प्राप्त होता है। इसके बाद भी पुरानी बसों की व्यवस्थाएं बेहतर नहीं है। वर्तमान में 15 नई बसों को छोड़कर शेष में फॉग लाइट तक नहीं लगवाई गई। कुछ बसों में शीशे भी ठीक नहीं हैं। शीशों को बंद करने के लिए कुंडे तक गायब हैं। शीशे बंद नहीं होने से रात में सफर करने पर ठंडी हवा अंदर आती है। अव्यवस्था की वजह से रोडवेज बसों से लोगों ने सफर करना भी कम कर दिया है। लांग रूट की बसों में यात्रियों की संख्या में गिरावट आने से राजस्व भी कम हो गया है।
नई बसों में फॉग लाइट लगीं हैं। पुरानी बसों में लाइटों को लगवाया जा रहा है। शीशों को भी सही कराया जाएगा। सर्दी में सवारियां कम मिल रही हैं। इससे राजस्व में गिरावट आई है। मंगलवार को 32 लाख रुपये राजस्व मिला था, जो आम दिन की अपेक्षा तीन लाख कम है।
विज्ञापन
-विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी, परिवहन निगम