फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog slowed by hitting speed rail

कोहरे की मार से धीमी पड़ गई रेल की रफ्तार

Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fog slowed by hitting speed rail
कोहरे की मार शुरू होने के साथ ही रेल की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। इलाके में अभी कोहरे की कायदे से शुरुआत भी नहीं हो पाई कि उत्तर रेलवे की तमाम महत्वपूर्ण गाड़ियां छह से लेकर आठ घंटे तक लेट चल रही हैं। कोहरे के दौरान रेलों का संचालन सामान्य बनाए रखने के लिए बरेली-हरदोई रेल खंड के सभी स्टेशनों पर पटाखे दागने को पर्याप्त डेटोनेटर पहुंचाने के साथ फाग पोर्टर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

खास यह है कि रेलवे के अधिकारिक सूत्र नहीं मानते कि लोकल रेल सेक्शन में कोहरा सीजन की शुरुआत हो गई है। उनका मानना है कि देर रात 11 बजे तक रेल ट्रैक पर दृश्यता सामान्य है और केवल सुबह के वक्त पांच से आठ बजे तक कोहरे की समस्या है। बताया गया कि दिन भर में से रोजाना गुजरने वाली अप-डाउन श्रेणी की 120 से अधिक सवारी गाडिय़ों में अधिकांश यहां फाग सिगनल के बगैर चल रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक घना कोहरा पडने के आसार देख पटरियों पर बतौर सिगनल दागे जाने वाले डेटोनेटर सेक्शन के सभी स्टेशनों पर पहुंच गए हैं। साथ ही फाग पोर्टर भी नियुक्त कर दिए गए हैं, लेकिन मैनुअल संकेत व्यवस्था लागू होने से हर स्टेशन पर कासन लेना मजबूरी है और इसी वजह से ट्रेनें पीछे से लेट आ रही हैं। रात 9.30 बजे आने वाली 4007 अप सद्भावना एक्सप्रेस यहां दिन में 1.30 बजे पहुंची। अप और डाउन शहीद एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से निकलीं। पंजाब मेल और डुप्लीकेट पंजाब मेल छह घंटे लेट हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता यात्रियों कीलेट होने की नहीं
रेलवे की संरक्षा संबंधी मूल अवधारणा यही है कि कोहरे में ट्रेनें लेट होने की फिक्र करने के बजाय सुरक्षित रेल संचालन की चिंता की जाए। जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली आदि स्थानों पर घने कोहरे की शुरुआत होने के कारण उधर से आने वाली ट्रेनें ज्यादा लेट हो रही हैं।
- ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed