फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog and mist increased the cold at night, mercury dropped by 3.6 degrees

Shahjahanpur News: कोहरा और धुंध ने रात में बढ़ाई सर्दी, 3.6 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 16 Nov 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fog and mist increased the cold at night, mercury dropped by 3.6 degrees
शुक्रवार को सुबह नौ बजे कचहरी पुल पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। शाम से सर्द पुरवा हवा चलने के साथ कोहरे और धुंध के असर से बृहस्पतिवार रात में सर्दी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री घटकर 14.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे के बाद तक घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बमुश्किल 50 मीटर रह गई।
विज्ञापन

कोहरे का असर देर रात से दिखने लगता है, लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे वायुदाब में कमी से हवा की रफ्तार धीमी पड़ी तो कोहरा घना होने लगा। सड़कों पर दृश्यता कम हो जाने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

नदियों के तटीय इलाकों और ग्रामीण क्षेत्र के खुले स्थानों पर कोहरा का कोप ज्यादा रहा। दिन में करीब दस बजे धूप में थोड़ी तेजी आने पर सड़कों पर चहल-पहल हुई। धूप निकलने से वातावरण में थोड़ी गरमाहट आई और अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से तीन-चार अंक नीचे चला गया। शनिवार को सुबह से घना कोहरा दिखेगा और दिन भर बादलों की धुंध छाई रहेगी। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क बन रहेगा और बारिश होने की संभावना नगण्य है।

--
पांच सौ के आसपास रहा एक्यूआई
वायु की गुणवत्ता अब भी सुधर नहीं रही है। शुक्रवार को कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 500 के आसपास रहा। घर के बाहर एक्यूआई करीब तीन गुना है। एसएस कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चौक क्षेत्र में घर के अंदर जहां एक्यूआई 140 के करीब था तो वहीं घर के बाहर लगभग 450। उन्होंने कहा कि घर के बाहर निकलते समय गुणवत्तापूर्ण मास्क लगाने से घातक धूलकण शरीर में अंदर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने वायु की गुणवत्ता खराब होने के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed