फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flying ash from Tilhar sugar mill became trouble

तिलहर चीनी मिल से उड़ रही राख लोगों के लिए बनी परेशानी

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Flying ash from Tilhar sugar mill became trouble
तिलहर चीनी मिल की चिमनी से उडती राख और लगा हुआ रेडियस्टर यंत्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल की चिमनी से उड़ने वाली राख लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सांस के रोगियों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने मिल प्रशासन से तत्काल राख पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद से ही चीनी मिल की चिमनी से राख उड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

वैसे मिल प्रशासन की ओर से राख को उड़ने से रोकने के लिए गत वर्षों में रेडियस्टर मशीन लगाई जा चुकी है, लेकिन राख उड़नी बंद नहीं हुई। यह मशीन पानी के साथ राख को नीचे बने टैंक में ले जाकर उसे भिगो देती है। बाद में पानी सूखने के बाद राख को ठेकेदार गाड़ियों में भरकर बाहर ले जाता है। चीनी मिल में दो चिमनी लगी हुई हैं, जिसका संचालन ब्वायलर इंचार्ज के माध्यम से होता है। मिल के चीफ इंजीनियर इस मामले की निगरानी करते हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल से उड़ने वाली राख से मकान और दुकान काली पड़ जाती है। चीनी मिल प्रशासन को तत्काल इस पर अंकुश लगाना चाहिए। मिल प्रशासन सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। - अनुज गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल की राख से हम सभी बहुत परेशान हैं। छत पर फैली हुई राख के कारण कपड़े भी नहीं सुखा पा रहे हैं। सुबह सांस लेने में भी परेशानी होती है। तत्काल इसका निदान किया जाए। - सर्वेश कुमार सिंह ,दातागंज।
काफी दिनों से राख उड़ रही है। मिल प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। ठेकेदार और मिल अधिकारी मिलकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। - संदीप कुमार गुप्ता एडवोकेट।
मिल से उड़ने वाली राख मेरी छत पर आ रही है। सूखने के लिए डाले जाने वाले कपड़े काले हो जाते हैं। मिल प्रशासन को तत्काल उड़ने वाली राख रोकन की जरूरत है। - आराधना सिंह, सिंह कॉलोनी।
चीनी मिल की राख उड़ने से मकान की छत काली हो रही है। रोज छत को साफ करना पड़ता है लेकिन फिर राख से छत काली हो जाती है। तत्काल राख उड़ने पर अंकुश होना चाहिए। - रश्मि गुप्ता, शिक्षिका।
नगर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेरे मोहल्ले में भी राख उड़ कर आ रही है। मेरे मकान की छत काली हो जाती है। कपड़े फैलाने में दिक्कत हो रही है। मिल प्रशासन को तत्काल इस पर अंकुश लगाना चाहिए। - रिया शर्मा, चौहटियां।

एक चिमनी में कुछ गड़बड़ी होने के कारण राख उड़ जाती है। उसके लिए सामान मंगाया जा रहा है। ठेकेदार को भी निर्देशित किया है कि वह राख को उठाकर बाहर ले जाए। -महेंद्र यादव, चीफ इंजीनियर चीनी मिल।
मिल से उड़ने वाली राख के बारे में जानकारी ले रहे हैं। समस्या को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की परेशानी लोगों को नहीं होने दी जाएगी।
- जंग बहादुर यादव, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed