{"_id":"6907b5bc8e57463bfe05973f","slug":"flowers-were-showered-on-the-nagar-kirtan-gatka-group-displayed-their-skills-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156645-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर कीर्तन पर बरसे फूल, गतका दल ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर कीर्तन पर बरसे फूल, गतका दल ने दिखाए करतब
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगर कीर्तन के दौरान प्रदर्शन करते गतका दल के सदस्य। संवाद
शाहजहांपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न स्कूलों से रंग-बिरंगी परिधानों में सज-धजकर आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस बीच गतका दल के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते में कई स्थानों पर लंगर भी हुआ।
दिन में करीब दो बजे गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव कुटिया साहिब से नगर कीर्तन का आगाज हुआ। सबसे आगे ट्रॉली पर बड़ा नगाड़ा रखा गया था। उसके पीछे खालसा शिशु शिक्षा सदन, गुरुनानक पाठशाला के बच्चे रंग-बिरंगी परिधानों में कतारबद्ध होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
उसके बाद सीतापुर के सिधौली से आए गतका दल ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी। तारीन टिकली, घंटाघर, बहादुरगंज समेत कई स्थानों पर गतका दल ने करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। महिलाएं सड़क को झाड़ू से साफ करने के साथ ही फूलों की बारिश करते हुए चलीं। पंज प्यारे और निहंग साहिब आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था। संगत ने पालकी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन लाल इमली चौराहा, तारीन टिकली, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ। कमेटी की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ व जुझार सिंह मोंगा ने स्वागत किया। रास्ते में कई जगह पर फूल बरसाए गए। संगत के लिए लंगर का इंतजाम भी किया गया। इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र सिंह, नवनीत कौर प्रधान, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, अरविंदर सिंह, जागीर सिंह, मंजीत सिह ढींगरा, प्रेम आहूजा, राजू बग्गा आदि मौजूद रहे।
-- -
पांच नवंबर को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पांच नवंबर को मनाया जाएगा। महासचिव हरभजन सिंह दुआ ने बताया कि सुबह नौ से दिन में तीन बजे तक अमृतसर समेत कई स्थानों से आए रागी जत्थे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।