{"_id":"683b535274f43ce6200b118d","slug":"flowers-were-showered-on-shaurya-tiranga-yatra-bharat-mata-was-hailed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145018-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शौर्य तिरंगा यात्रा पर बरसे फूल, भारत माता के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शौर्य तिरंगा यात्रा पर बरसे फूल, भारत माता के लगे जयकारे
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व सैनिक व पंजाबी सिख समाज संगठन के पदाधिकारी। स्रोत:
शाहजहांपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए। कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
गोविंदगंज स्थित अशोक स्तंभ से यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर संगठन के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर पर यात्रा का समापन हुआ।
यहां पर पूर्व ग्रुप कैप्टन प्रमोद गुप्ता, सूबेदार मेजर श्रीकृष्ण राठौर, रंजीत कौर, पुष्पा देवी, सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, सूबेदार मेजर मृदुल मिश्रा व पीपी सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष राजू बग्गा ने कहा कि सेना की वजह से हम सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर रमेश दीक्षित, सूबेदार मेजर सतीश चौहान, दर्शन सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सिमर नरुला, यश, टोनी, नवजोत सिंह, लुबना जिया, अमीर सिंह, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।