फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flowers showered on the swayamsevaks during the RSS march

Shahjahanpur News: आरएसएस के पथसंचलन में स्वयंसेवकों पर बरसे फूल

Sun, 26 Mar 2023 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the swayamsevaks during the RSS march
खुटार में आरएसएस के पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक। संवाद
खुटार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को नगर में भारतीय नववर्ष के अवसर पर पथसंचलन और एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में स्वयंसेवक एकत्र हुए। जिला संघचालक डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि भारत का नव वर्ष परिवर्तन का द्योतक है और भारतीय काल गणना काफी सूक्ष्म है। जिला प्रचारक जयकिशोर ने कहा कि इतिहास की गलतियां दोबारा न हों, इसके लिए संघ की स्थापना हुई थी। इसके बाद पथसंचलन निकाला गया। स्वयंसेवक सरस्वती शिशु मंदिर से बंडा रोड, अटल चौक, गोला बाईपास रोड, देवस्थान, गांधीनगर, चूड़ी वाली गली, मेन मार्केट, नरायनपुर, इंदिरानगर आदि होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। यहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

स्वयंसेवकों का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख अवनीश मिश्र, विजयशंकर अवस्थी, जिला कार्यवाह नरेंद्र शुक्ला, अमित कुमार, सत्यनारायण शुक्ला, धर्म मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, कमल दीक्षित, सचिन मिश्रा सहित तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed