फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Floral offerings and a ceremonial cloth were placed at the shrine of Nemat Shah Wali.

Shahjahanpur News: नेमत शाह वली की दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी की

Sun, 18 Jan 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Floral offerings and a ceremonial cloth were placed at the shrine of Nemat Shah Wali.
मोहल्ला जलालनगर में नेमत शाह वली की दरगाह पर चादरपोशी के बाद दुआ करते अकीदतमंद। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सूफी हजरत नेमत शाह वली के दो दिवसीय सालाना उर्स का कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे कुल शरीफ का आगाज मस्जिद के इमाम मौलाना आदिल रजा नूरी ने तिलावते कुरान से किया। मुख्य अतिथि शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंज़री ने तकरीर के जरिये लोगों को नेक बनने के साथ ही रसूल पाक की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसलमान नेक और सच्चे बनकर इंसानियत की खिदमत करें। मौलाना रियाजुल कादरी ने नमाज की पाबंदी पर जोर दिया। महफिल में कारी अली अहमद, मौलाना तौसीफ रजा, हाफिज मंसूर रजा, वसीम निजामी, अदीब रजा ने नात व मनकबत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाम-ए-मुस्तफा के बाद शहर पेश इमाम ने मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ की। महफिल में गद्दीनशीन उवैस मियां चिश्ती, हाफिज मोहम्मद अनीस, सैयद तसव्वर हुसैन, जाहिद हुसैन, डाॅ.एजाज, इफ्तेखार नबी, नईम अहमद, मुल्तान खां, शाकिर अली, शाहरुख खां, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed