फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flood control room will be built by June 1

एक जून तक बन जाएगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष, 24 घंटे लगेगी कर्मचारियों की ड्यूटी

Wed, 27 Apr 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Flood control room will be built by June 1
कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ संबंधित पूर्व तैयारी हेतु जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ संबंधित पूर्व तैयार के लिए जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि खंडीय कार्यालय में एक जून तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर ली जाए, जिसमें तीन पालियों में 24 घंटे लगातार कर्मचारियों की ड्यूटी का प्रबंध हो। जनपद से गुजरने वाली सभी नदियों की मॉनिटरिंग करते हुए गेज रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसकी तत्काल सूचना दैवीय आपदा अधिकारी व लखनऊ में बाढ़ कक्ष को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बाढ़ की निगरानी के लिए जनपद में 69 बाढ़ चौकियां व 69 बाढ़ समितियों की स्थापना की जाएगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में वायरलेस सेट की व्यवस्था की जाएगी। जनपद में 212 गांव बाढ़ प्रभावित हैं जिनमें विशेष प्रबंध किए जाएंगे। तटबंधों/बाढ़ परियोजनाओं पर आवश्यक मरम्मत कार्य बाढ़ पूर्व करा लिया जाए। खंडीय कार्यालय एवं भैंसार ढाई घाट तटबंध पर रिजर्व स्टॉक रखने की व्यवस्था हो। जनपद में गंगा 26 किलोमीटर, रामगंगा 40, बहुगुल 41, गर्रा 74, खन्नौत 40 किलोमीटर प्रवाहित होती है। इनके तटबंधों पर समस्त सिंचाई संरचनाओं पर लगातार देखरेख की जाएगी।
विज्ञापन

तिलहर व कलान तहसीलों में कटान की समस्या के लिए समुचित प्रबंध कर लिए जाएं। आवश्यक स्थानों पर वायरलेस सेट की स्थापना, टेलीफोन लाइन की मरम्मत, दवाइयां, बाढ़ चौकियां राशन दुकानदारों के नाम, सुरक्षित स्थलों का चयन इत्यादि संबंधी तैयारियों पर विचार किया गया। सूखा की स्थिति पर भी बैठक में विचार किया गया। इसके तहत 30 अप्रैल तक सभी तालाबों को भरवाये जाने को समस्त सहायक सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी रजबाहों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम एफआर गिरजेश चौधरी, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड सुनील कुमार भास्कर, तहसील सदर, कलान, जलालाबाद के उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बाढ़ राहत अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed