{"_id":"b4ba43c9e724d0bc4aae9ec2955efa39","slug":"five-year-old-ram-prasad-bismil-city-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बरस का हो गया रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बरस का हो गया रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन
रोजा।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहीदे आजम पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के नाम पर बनाया गया रेलवे स्टेशन मंगलवार को पांच बरस का हो गया। इन पांच सालों में यह रेलवे स्टेशन शातिरों के चंगुल में रहा है और समय-समय पर चोरों ने इस पर कई बार हमले किए। हर बार नौकरशाहों ने इसे बचाने की दिलेरी दिखाई, लेकिन अपराधियों के आगे वह भी बेबस हैं।
बता दें कि जिले में रोजा तापीय परियोजना के निर्माण के बाद कोयले की सप्लाई के लिए रोजा रेलवे स्टेशन से महज चार किमी दूर रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन का उदय 21 अप्रैल 2010 को हुआ था और ओमशिव अवस्थी यहां के पहले स्टेशन अधीक्षक बनाए गए, जो आज भी हैं।
तापीय परियोजना को जाने वाले कोयले पर यहां के शातिरों की नजर लग गई और पिछले दो सालों से कोयले के काले कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया है। इसमें खाकी भी बदनाम हो रही है। उस पर गांव की राजनीति के चलते आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से कोयले के काले कारोबार को लेकर रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन सुर्खियों में है। यहां के स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी कहते हैं कि रेलवे सुरक्षा बल के हाल में आए प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने पिछले दो सालों से हो रहे इस कारोबार को बंद करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। इससे एक सप्ताह में चोरों पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि हम किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजेंगे। कोयले के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। हम शहीदे आजम रामप्रसाद बिस्मिल को सच्ची श्रद्धाजंलि दे सकेंगे।