फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people were injured in separate accidents.

Shahjahanpur News: अलग-अलग हादसों में पांच घायल

Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five people were injured in separate accidents.
तिलहर/कटरा। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में वाहनों से टकराकर दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी विशाल पत्नी राजकली के साथ बाइक से तिलहर आते वक्त राजनपुर के पास पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हाे गए। इसके अलावा जोगीपुर गांव की रामबेटी गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में देवनगर गांव के पास सोमवार की शाम शाहजहांपुर की ओर जा रही बाइक से अज्ञात वाहन टकरा गया। बाइक पर सवार सीतापुर के महोली निवासी हजारी लाल और एकदत्त मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed