फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people seriously injured in a fight between two groups

Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five people seriously injured in a fight between two groups
जलालाबाद। करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव बघापुर में एक ही परिवार के बीच चले लाठी-डंडों व धारदार हथियार के प्रहार से दोनों ओर से दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अन्य लोग भी चोटिल हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की पांच महिलाओं व दो अज्ञात समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस गांव के धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की शाम वह अपनी पत्नी मिथिलेश व भाई मुनेंद्र व अन्य घरवालों के साथ बैठा था। इसी दौरान उसके परिवार के बलवीर, शिवकुमार, सुशांत, सुमित, सुनीता, सीमा व साधना हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। हमले में उन तीनों के गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के बलबीर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की शाम को धर्मपाल, उसकी पत्नी मिथिलेश, मुनेंद्र, ममता, दीपक, अवनीश व दो अज्ञात लोग धारदार हथियार व तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। मारपीट में वह लहूलुहान हो गया। कुल्हाड़ी लगने से पत्नी सीमा घायल हो गई। हालांकि दोनों पक्ष झगड़े का कारण नहीं बता पाए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed