फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people named in the assault on a partner

Shahjahanpur News: साझीदार से मारपीट में पांच लोग नामजद

Thu, 08 Jan 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five people named in the assault on a partner
जलालाबाद। कलक्टरगंज गांव में आठ दिन पहले मामूली कहासुनी में खेत के साझीदार शिवेंद्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शिवेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 30 दिसबर को वह शुक्लामई गांव अपना खेत देखने गए थे। इसी दौरान शुक्लामई गांव के उनके खेत के साझेदार देशराज से कहासुनी हो गई। उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन शाम को घर लौटते वक्त देशराज ने उन्हें अपने साथियों थानेश्वर, कुलदीप, रामा मिस्टर और राना के साथ रास्ते मे घेरकर लाठी-डंडों के अलावा बंदूक की बट से हमला कर घायल कर दिया। बाद में इलाज कराकर लौटे शिवेंद्र ने घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आराेपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed