फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five new large-scale cow shelters to be built in Maholiya Veeran.

Shahjahanpur News: महोलिया वीरान में बनेंगी पांच नई वृहद गोशालाएं

Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five new large-scale cow shelters to be built in Maholiya Veeran.
महोलिया वीरान में गोशालाओं के लिए जमीन का मुआयना करते एसडीएम। स्रोत : जागरुक पाठक
पुवायां। खुटार के गांव महोलिया में पांच नई वृहद गोशालाएं बनाने के लिए एसडीएम सदानंद सरोज ने जमीन का मुआयना किया। गोशालाएं बनने से लगभग 2500 पशु रखे जा सकेंगे और लोगों को छुट्टा पशुओं की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव महोलिया वीरान में एक वृहद गोशाला है, जिसकी देखरेख प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के जिम्मे है। पास ही सिमरा वीरान का राजकीय गोसदन भी है। पुवायां तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशु काफी संख्या में है जो हाईवे से लेकर खेतों और गांवों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए महोलिया वीरान में एक-एक हेक्टेयर में पांच वृहद गोशालाएं बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जमीन देखी। यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। कुल पांच हेक्टेयर जमीन को पांचों गोशालाओं के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अधिकारियों को कार्ययोजना भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गोशालाएं बनने के बाद तहसील क्षेत्र से छुट्टा पशु पकड़वाकर इन गोशालाओं में रखे जाने की योजना है।
--
खुटार कस्बे में घूमते रहते हैं छुट्टा पशुओं के कई झुंड
खुटार कस्बे में मुख्य मार्ग पर छुट्टा पशुओं के कई झुंड घूमते रहते हैं। शाम से लेकर रात तक पशु पुवायां रोड पर सीरचक से लेकर नगर के मुख्य चौराहे तक जमा रहते हैं। इसके अलावा गोला रोड, बंडा रोड और मेन रोड पर भी छुट्टा पशु घूमते रहते हैं, लेकिन इनको पकड़वाने का प्रयास नहीं किया जाता। एसडीएम के अनुसार कई स्थानों से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया गया है। गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु होने से दिक्कत आ रही है।

--
अब गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा पशु हो गए हैं, इसीलिए महोलिया वीरान में पांच वृहद गोशालाओं का निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए जमीन का मुआयना किया गया है। पर्याप्त जमीन है। जल्द ही मंजूरी लेकर कार्य कराया जाएगा। इनमें तहसील क्षेत्र के पशुओं को रखा जाएगा और लोगों की समस्या दूर होगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed